ABOUT US

  1. Home
  2. About Us

समिति अपने निम्नांकित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु अग्रसर है:

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार-प्रसार करना -

केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाओं को गांव-शहर के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं को उन्हें बताकर उन्हें लाभान्वित करना, ताकि उनको योजना का लाभ मिल सके, व अपने जीवन में इनका लाभ उठा सकें।

महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आर्थिक विकास के लिए कार्य करना -

महिलाओं को उनके जीवन में आर्थिक व सामाजिक रूप से उन्हें प्रेरणा देकर, उन्हें सशक्तिकरण देना और केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में भागीदारी दिलाना।

युवाओं के सर्वांगीण विकास एवम् स्वरोजगार के लिए कार्य करना -

मोबाईल से होने वाले दुष्प्रभावों को बताकर तथा उनके अच्छे प्रभावों को सिखाकर युवाओं को उनके कॅरियर के प्रति प्रेरित करना, युवाओं का सर्वांगीण विकास हो उसके लिए उन्हें बिना मोबाईल के खेले जाने वाले डोर-इंडोर खेल के प्रति प्रेरित करना व समय-समय पर डोर-इंडोर खेल की प्रतियोगिता आयोजित करने का कार्य।

राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रचार-प्रसार करना -

समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पंचायत व नगरपालिका क्षेत्र में पत्रक विक्र कर कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर अवगत करने का कार्य।

नशा मुक्ति केंद्रो का संचालन करते हुए समाज में उसके प्रतिजन फैलाना -

आने वाली पीढ़ी से मुक्त रहे इसलिए नशा-मुक्ति घोषी कर नशा करने वाले समूहों को सही दिशा में मोड़ना-फ्लेक्स और ई-पेपर तथा समाचार पत्रों में लेख लिखकर व आधुनिक साधनों द्वारा उन्हें प्रेरित करने का कार्य।

पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना -

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर पौधे लगाना व पानी बचाना, वृक्षों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करने का कार्य।

निर्बल बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना -

निर्बल बालक-बालिकाओं को शिक्षा मिले, उनके अभिभावकों को प्रेरित कर बालक-बालिकाओं के लिए शिक्षा शुल्क व पुस्तकों की व्यवस्था करना व कार्यकर्ताओं के द्वारा बिना शुल्क के उन्हें अंग्रेजी, हिंदी और मैथ की कोचिंग और आधुनिक कंप्यूटर का ज्ञान देने का कार्य।

किसानों को कृषि संबंधित जानकारी एवं प्रशिक्षण देकर प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना -

किसानों को कृषि संबंधित जानकारी देने के लिए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य व आधुनिक कृषि को अपनाकर तथा यूरिया कृषि से बचने के लिए प्रेरित करने का कार्य।

प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन के लिए कार्य करना -

हमारे देश के किसी भी राज्य में अगर कोई प्राकृतिक आपदा आ जाये तो हमारी संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरत पड़ने पर शारीरिक व आर्थिक सहयोग दिया जाता है तथा हमारे शहर में तेज़ वर्षा-आंधी के द्वारा किसी भी रोड, घर में पानी भर जाये तो उसे निकालने के लिए सहयोग करते है तथा नालियों में डीज़ल का छिड़काव किया जाता है।

सर्वधर्म समानता मानते हुए मानव कल्याण के लिए कार्य करना -

सर्वधर्म समानता मानते हुए मानव कल्याण के लिए घर-घर जाकर यह करवाने का कार्य किया जाता है।

पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए कार्य करना -

आवारा पशु-पक्षियों के लिए गौशाला में कार्यकर्ताओं, के सहयोग से चारा-दान, गुड़-दान व आर्थिक-दान किया जाता है और गर्मियों में परिंडे लगाए जाते हैं।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य करना -

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए तथा उनके भंडारण के लिए आमजन को प्रेरित करना।

मानव मूल्यों संरक्षण के लिए कार्य करना -

मूल्यों संरक्षण के लिए, उन्हें सत्य-साहित्य के द्वारा सही दिशा में ले जाकर समाज के कार्य, व समाजिक सेवा, समाज का निर्माण, राष्ट्र निर्माण के प्रति समाजिक गंभीर आध्यात्मिक मनों के द्वारा करवाये जाने का कार्य।